Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2021। बीकानेर जिला स्तरीय ओपन दौड़ प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने तीन गोल्ड मैडल हासिल कर अपना दबदबा बनाया है। डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में रविवार को आयोजित 10,000 मीटर दौड़ का लक्ष्य लखासर के धर्मेंद्र खिलेरी ने 34 मिनट में पार कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लोढेरा के इंद्रचंद गोदारा ने बाजी मारते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया वहीं 3,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मणकरासर के रामरतन कुलड़िया ने द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर जीता। इन युवाओं को ग्राम पंचायतों के सरपंचों सहित ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही। ये युवा श्रीगंगानगर में 4 दिसम्बर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे।