Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
hostal
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज निःशुल्क बालिका छात्रावास का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण से किया गया है। कस्बे के कार्यरत सेवा भारती समिति द्वारा सेवाधाम परिसर में घुमंतू समाज व पर-आश्रित बालिकाओं की शिक्षा व संस्कार युक्त जीवन हेतु पूर्णतया निःशुल्क छात्रावास का चार बालिकाओं के प्रवेश पूजन से प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष बिहारी लाल ने समिति के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए प्रति व्यक्ति द्वारा समाज में सकारात्मक योगदान देने की बात कही। हवन पूजन नरेला गुरुकुल के शास्त्री सोमवीर ने सम्पन्न करवाया। जिला सहमंत्री कुम्भाराम घिंटाला ने बताया कि समाज के सामूहिक सहयोग से छात्रावास का संचालन किया जाएगा। इस दौरान जिलामंत्री सुभाष शास्त्री, समिति संरक्षक रूपचंद सोनी, तहसील अध्यक्ष रामावतार मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष पवन गोहितान, लक्ष्मीनारायण भादू, शांतिदेवी लखोटिया, बबिता पुगलिया, चंद्रमुखी घिंटाला सहित तहसील कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालिका छात्रावास प्रारंभ किया गया।