Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। आज गोपाष्टमी के पर्व पर क्षेत्र के गांव कोटासर में संतो की उपस्थिति में गांव में श्री करणी गौसेवा समिति का उद्घाटन होगा और ग्रामीण गौसेवा का संकल्प लेंगे। इस गौसेवा अनुष्ठान में धूनी नाथगिरी मठ पंच मंदिर बीकानेर के श्री विशोकानंद भारती जी महाराज, तारातर मठ के महंत स्वामी प्रताप पूरी जी महाराज, कोलायत के श्रीदशनाम आश्रम के महंत श्री सत्यानंद गिरी जी महाराज, गौ चेतना पद के संचालक संत श्री श्री 1008, जम्भेश्वर पीठ मुकाम के आचार्य श्री रामाचार्य जी महाराज उपस्थित होंगे। गांव में श्रीकरणी माता मंदिर के पास होने वाले आयोजन में सुबह 8 बजे गौपूजन, संतो का प्रवचन 9 बजे से 10 बजे तक, तथा संत, मुख्य अतिथियों, भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। पूरे गांव के ग्रामीण सोमवार से आयोजन की तैयारियों में जुटें है व आज सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बता देवें सभी पाठकों व दर्शकों के लिए संतो की वाणी सहित आयोजन का लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज sridungargarh times पर प्रसारित किया जाएगा। आप सभी दर्शक अपने घर बैठे कार्यक्रम का लाइव दर्शन करें। आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रवासियों तक शेयर करें। जिससे आप अपने क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ सकें।