Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के आधारभूत ढांचे को एक विजन के साथ विकास के पथ पर ले जाने के लिए नागरिक तत्पर है और इसके लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार से लगातार मांग उठाते है। आज बजरंग दल प्रखंड संयोजक नवरत्न सिंह राजपुरोहित व जागरूक युवा मांगीलाल नाई सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मिले व क्षेत्र के युवाओं व विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए श्रीडूंगरगढ़ में स्टेडियम व केंद्रीय विद्यालय की मांग की। सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए श्रीडूंगरगढ़ व तोलियासर में खेल स्टेडियम बनाने, श्रीडूंगरगढ़ में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करवाने, श्रीडूंगरगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सालय खुलवाने बीदासर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांगे की। केंद्रिय मंत्री मेघवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।