Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2021। मेहमानों की मेहमानवाजी के लिए प्रसिद्ध श्रीडूंगरगढ़ शहर आज फिर से देशभर से यहां आए मेहमानों के स्वागत के लिए आतुर है। मौका है माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय स्तर की बॉलीवॉल, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन का। शहर में लंबे समय बाद हो रहे इस राष्ट्रीय स्तर के खेल महाकुंभ की शुरुआत दोपहर 2 बजे स्वागत जुलूस के साथ होगी। प्रतियोगिता के संयोजक ओमप्रकाश राठी ने बताया कि 8 से 11 नवम्बर तक चलने वाले इस आयोजन में भाग लेने के लिए देश भर से खिलाड़ी, समाज के प्रबुद्ध नागरिक और श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रवासी नागरिक शहर में पहुंच चुके है। आज 2 बजे महेश भवन बिग्गाबास से स्वागत जुलूस निकाला जाएगा जो आयोजन स्थल हनुमान क्लब पहुंचेगा। हनुमान क्लब में उदघाटन समारोह आयोजित होगा। जिसमे मुख्य अतिथि सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी होंगे और अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण सोमाणी करेंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमोत्तर माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री कैलाश सोनी, उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष संजय करनानी, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, मंत्री नारायण कलानी होंगे। हनुमान क्लब प्रांगण में समाज के जिम्मेदार कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके है ओर पूरा शहर इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने को तैयार है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी इस पूरे आयोजन की लाइव प्रस्तुति की जाएगी। आप सभी पाठक टाइम्स के फेसबुक पेज

https://www.facebook.com/sridungargarhtime/
को लाइक करें, शेयर करें।