Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
s2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2021। रविवार सुबह सुबह दुःखद खबर निकल कर आ रही है। क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे ने 17 साल के युवक की जिंदगी छिन ली। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बाना से ऊपनी के बीच में एक ट्रैक्टर ओर बाईक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गांव कल्याणसर पुराना निवासी 17 वर्षीय युवक विजयपाल पुत्र तारुराम जाट को गम्भीर चोटे आई। मौके पर एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले वहां से गुजर रहे वाहन चालक ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए घायल को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर एएसआई रविंद्र सिंह पहुंच गए है और मामले की जांच को आगे बढ़ा रहे है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।