Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20211017-WA0005
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं ने दीपावली संध्या पर शहीदों को याद किया व भारत माता के जयकारों के साथ शहीदों के नाम दीपक जला कर देशभक्ति का उजाला किया। भाजपा युवा मोर्चा, भगतसिंह युवा फोर्स, बिग्गा गांव में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर युवाओं ने दीप जलाए और पुष्पांजलि अर्पित की व शहीदों के परिवारों को संबल दिया व उन्हें शुभकामनाएं दी।

भगतसिंह युवा फोर्स ने जलाए शहीदों के नाम दीपक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगतसिंह युवा फोर्स के युवाओं ने बाजार में देशभक्ति गीतों के साथ मशाल जुलूस निकाला। युवाओं ने दीप जलाए व देशभक्ति नारे लगाए। यहां पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, अरुण सिखवाल, टीकू नाई, रितिक नाई, अनिल भार्गव, भैरुं भार्गव, मांगीलाल, अनिल पारीक, मनीष भार्गव, विकी प्रजापत, राहुल नाई, सुनील माली, लखन भार्गव सहित अनेक युवा शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने भारत माता को नमन कर शहीदों के नाम दीपक जलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में युवाओं ने शहीदों को याद कर उनके परिवारों को संबल दिया।

भाजपा युवा मोर्चा ने शहीदों के नाम दीप जलाकर परिवारों को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के शहीद हेमू कालानी पार्क में गुरुवार शाम भाजयुमो श्रीडूंगरगढ़ ने शहीद परिवारों को उनके साथ खड़े होने का आश्वासन देते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने “एक दीपक शहीदों के परिवार के नाम” दीपोत्सव आयोजित किया व दीप जलाएं। कार्यकर्ताओं ने शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ ने कहा कि जिनके घर के दीपक मां भारती की सेवा व देशवासियों की सुरक्षा में शहीद हो गए है उनके परिवारों के स्वास्थ्य के लिए हम सभी प्रार्थना करते है। भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद गोपाल प्रजापत, विक्रम सिंह, अशोक सिंधी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता महेन्द्र राजपूत, किशन पूरी, गौतम सहित अनेक युवाओं ने मां भारती और शहीदों के परिवार के सम्मान में भारत माता और वंदेमातरम के जयकारे लगाए ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेमू कालानी पार्क में युवाओं ने जलाए दीप।

जगमगाया कैप्टन चन्द्र चौधरी समाधी स्थल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र का गौरव शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी का समाधी स्थल गुरुवार को रोशनी से जगमगाया। गांव बिग्गाबास रामसरा में एक दीपक शहीदों के नाम जलाकर शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी युवा मंडल समिति के युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र मेघवाल एवं रमेश कुमार गवारिया, सीताराम मेघवाल, गोविंद गवारिया सहित युवाओं ने देश प्रथम का संकल्प लेते हुए देशभक्ति नारे लगाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के समाधी स्थल पर जलाए दीप।