Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20211104-WA0002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2021। जहां सभी नागरिक आज दीपोत्सव पर अपने घर परिवार व्यापार में व्यस्त है वहीं गांव पुनरासर में युवाओं ने शहीदों को याद कर उनके लिए दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम गांव में युवाओं ने शहीदों को नमन करते हुए दीप जलाए व दीपों की पंक्ति से शहीदों को सलाम लिख कर राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया। एबीवीपी के सुरेश सेन की अगुवाई में मनोज सिद्ध, भगवान नाथ सिद्ध, किशन लाल पारीक, भागीरथ सुथार, महावीर छिंपा, सहित अनेक युवाओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की देश सेवा का प्रण लेते हुए देशभक्ति नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुनरासर में युवाओं ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी।