Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के प्रमुख समाजसेवी व्यवसायी सोमाणी परिवार द्वारा दिया जाने वाला साहित्य सम्मान आज कस्बे कि निवासी साहित्यकार सत्यदीप को उनकी पुस्तक “प्रेम री पोटली” के लिए दिया गया है। सत्यदीप ने इस मौके पर कहा कि मैं इस पुरस्कार का श्रेय अपनी धर्म पत्नी को देता हूं। उन्होंने कहा कि जीवनसंगिनी ने हर कदम पर साथ दिया है व उनकी प्रेरणा और साथ प्रत्येक रचना का आधार बनती है। पुरस्कार स्वरूप सत्यदीप को इकतीस हजार रुपये की राशि, शॉल, श्रीफल सहित “चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार” स्मृति पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में त्वेशा सोमानी ने ‘आ तो सुरगां ने सरमावै ईं पर देव रमण नै आवै’ गीत सुनाया। समारोह में सोमानी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे तथा कस्बे के अनेक नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कवि रवि पुरोहित ने किया। राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने पुरस्कार के संबंध में कहा कि साहित्यकार सत्यदीप के कथा संग्रह में संकलित कहानियां हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रकट करती है। साहित्यकार भंवरसिंह सामौर ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि राजस्थानी भाषा को आगे बढाने मे लोक साहित्य की अहम भूमिका हो सकती है। डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि सोमानी फांऊडेशन के माध्यम से प्रति वर्ष कथा साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार प्रायोजक लक्ष्मी नारायण सोमानी ने सभी का स्वागत किया। कवि शंकरसिंह राजपुरोहित, कवयित्री मनीषा सोनी आर्य, कवि प्रहलाद सिंह झोरड़ा ने राजस्थानी भाषा कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. गजादान चारण ने अपने उद्गार कविता के रूप में प्रस्तुत किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने श्री चुन्नीलाल सोमाणी राजस्थानी कथा पुरस्कार-2021 साहित्यकार सत्यदीप के समर्पित किया।