Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास में एक भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे आरोपियों ने महिलाओं से गाली गलौच कर मारपीट की। ऐसे में पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज करवाया है।थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के आडसर बास निवासी प्रेमसुख पुत्र पूर्णाराम सुनार ने गांव नोसरिया निवासी किशनलाल सुनार और उसके बेटे पवन सुनार सहित अन्य 3-4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमे पीड़ित ने बताया कि उसका कब्जेशुदा भूखण्ड आडसर बास के वार्ड 31 में है और उस पर कब्जा करने के लिए आरोपी 10 अक्टूबर को आये और कब्जे का प्रयास करने लगे। परिवादी की पत्नी गणपति, पुत्री सुमन, राधा ने उनको रोका तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी उनके यहां से तार पट्टी चुरा कर भी ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।