Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड पर दिनोंदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है और आज क्षेत्र में यही चर्चित मसला रहा। आज सुबह यहां प्रजापति भवन के सामने एक गाड़ी ने दो बच्चों को टक्कर मारी और एक बालिका सहित एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ। यहां से गुजर रहें दो सेवादार युवा कैलाश प्रजापत व सांवरमल सारस्वत ने दोनों बच्चों को अपनी मोटरसाइकिल से हॉस्पिटल पहुँचाया। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। कुछ दिन पूर्व भी यहां एक दर्दनाक हादसे में एक युवा बालक कुचला गया था। चार दिन पूर्व भी प्रजापति भवन के पास ही रात 11 बजे एक ट्रक चालक ने गाय व बछड़े को कुचला जिसमें दोनों बेजुबानों की मौत हो गई थी। बता देवें इस रोड पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है और यहां आर्दश विद्या मंदिर बालक व बालिका स्कूल, सरकारी आईटीआई कॉलेज, दंडी रामनारायण स्वामी पार्क, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, पशु चिकित्सालय, बिल्डिंग मैटेरियल प्रतिष्ठान सहित कई सार्वजनिक भवन स्थित है। सड़क के पार की बस्ती भी घनी होती जा रही है और यहां के बढ़ते ट्रैफिक को देखकर निवासी खासी चिंता में है। जागरूक नागरिक श्यामसुदंर सारस्वत, श्याम जोशी, हरिप्रसाद माली, सहित अनेक दुर्घटना स्थल पर उपस्थित नागरिकों ने इस सड़क पर बढ़ते ट्रेफिक के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता प्रकट की और प्रशासन से नागरिकों की सुरक्षा के लिए यहां कोई ठोस कार्रवाई का कदम उठाने की मांग की। नागरिकों ने कहा कि यहां सड़क पर बेरिकेट्स तीन से चार स्थानों पर लगाए जाने चाहिए जिससे वाहनों की गति को कम किया जा सकें। सड़क के किनारे सुरक्षित करने जैसे मसले पर भी विचार किया जाना चाहिए जिससे नागरिकों की सुरक्षा दुरस्त हो सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह सरदारशहर रोड पर गाड़ी की टक्कर से बालक हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस सड़क पर चार दिन पूर्व दो गौवंश की जान भी गई।(ये फोटो नहीं छापने योग्य है परन्तु इस रोड के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता जाग सकें और यहां दुर्घटना को रोकने  के लिए प्रभावी उपाय किया जा सकें , केवल इसी उद्देश्य के साथ विभत्स फोटो दिया जा रहा है।)