Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। राज्य व जिले और कस्बों के बाद अब डेंगू गांवो की ओर पैर पसार रहा है। गांवो में ओपीडी बढ़ गई है व जांच सुविधा नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर भी पहुंच रहें है। ग्राम पंचायत मोमासर में स्वास्थ्य केन्द्र पर सितंबर माह के बाद इस माह में ओपीडी में 30 मरीज प्रतिदिन बढ़े है। मोमासर में सीबीसी जांच की एकमात्र मशीन करीब दो सप्ताह से खराब है और ग्रामीण इससे परेशान हो रहें है। डॉ. सीताराम यादव ने टाइम्स को बताया कि मशीन ठीक करने के लिए मैकेनिक बुलाया गया था जिसके पास जरूरी सॉफ्टवेयर नहीं होने के कारण ठीक नहीं हो पाई है। अब मशीन ठीक करने मैकेनिक सोमवार को आएगा और उसके बाद सीबीसी जांच सुचारू हो सकेगी। बता देवें पर्यावरण हो या संस्कृति संरक्षण, कोरोना काल में सेवाएं देने में ग्राम पंचायत मोमासर के ग्रामीण सदैव क्षेत्र में अग्रणी रहें है। जिले की प्रथम पंचायत है जिसने डेंगू के प्रकोप से मुकाबला करने के लिए कदम बढ़ाए है और सरपंच सरिता देवी संचेती के निर्देशन से गांव में फॉगिंग मशीन मंगवाई गई है। संचेती ने गांव में मच्छरों को खत्म करने के प्रयास प्रारम्भ कर दिए गए है और उपसरपंच जुगराज संचेती ने ग्रामीणों को पानी एकत्र नहीं होने देने की बात कहते हुए फॉगिंग मशीन का उद्घाटन किया। गांव की गलियों में फॉगिंग प्रारम्भ कर दी गई है। इस दौरान डॉ. सीताराम यादव अपने स्टॉफ के साथ उपस्थित रहें व छिड़काव के आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर नानूराम नाई, राजेश जोहिया, विनीत शर्मा, मुकेश नाई, रामलाल सोनी भी उपस्थित रहें।(टाइम्स के लिए मोमासर से पवन सैनी)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में प्रारंभ हुई फॉगिंग।