Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में विभिन्न मुख्य सड़कों पर बने हुए होटल इन दिनों बार और ठेके बने हुए है एवं हर जगह पर शराब आसानी से मिल रही है और परोसी भी जा रही है। ऐसे में पुलिस व आबकारी विभाग भी लगातार कार्यवाही तो कर रहा है लेकिन यह नाकाफी साबीत हो रही है। शुक्रवार को जिला आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए तहसील के गांव गुंसाईसर बड़ा के पास स्थित एक होटल से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। विभाग के पीओ बजरंगसिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर होटल पर दबीश दी गई एवं वहां अवैध रूप से शराब बेच रहे रामजीत सिंह पुत्र संग्रामसिंह को गिरफ्तार किया गया। गांव डेलवा के निवासी आरोपी के पास से 13 पेटियों में 624 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई है।