Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलीकॉप्टर जयपुर से उड़ कर श्रीडूंगरगढ पहुंच गया है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर में पहुंचने पर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन क्षेत्र के नेताओ ने किया है। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पूर्व जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, लूणकरणसर पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल, कन्हैयालाल झंवर, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सावित्री देवी गोदारा, उपप्रधान प्रतिनिधि मालाराम नैण, कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, सूडसर ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू आदि ने हेलिपैड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन किया है। अभिनंदन के बाद सीएम सभास्थल की ओर रवाना हो गए है। हेलिपैड से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से तय की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम हेलीकॉप्टर के पहुंचने पर उड़ी धूल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम अगवानी के लिए विधायक महिया भी पहुंचे हेलिपैड पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेलिपैड पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।