Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। आज गांव बिंझासर में प्रशासन गांवो के संग शिविर में अचानक गांव की बालिकाएं पहुंची और गांव में खेल मैदान की मांग प्रशासन व जनप्रतिनिधि से की। गांव के भागीरथ भूकर ने बताया कि खेल मैदान के लिए उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व प्रधान प्रातिनिधि केसराराम गोदारा से पूजा, सरिता, अंजना, पूजा गोदारा के साथ अन्य बालिकाओं ने गांव में खेल मैदान बनाने की पूरजोर मांग की है। बालिकाओं ने कहा कि गांव में खेल प्रतिभाओं के प्रैक्टिस करने का कोई स्थान नहीं है जिससे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते है और कई युवतियां गांव में मैदान नहीं होने के कारण खेल ही नहीं पाती है। इस पर उपखंड अधिकारी व प्रधान प्रातिनिधि ने बालिकाओं को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में पहुंची बालिकाओं ने गांव में खेल मैदान की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं की बात ध्यान से सुनी व उपखंड अधिकारी व प्रधान प्रातिनिधि ने आश्वाशन भी दिया।