Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा शुक्रवार को अपनी राजनीतिक ताकत दिखा रहे है और सीएम अशोक गहलोत की अगवानी के लिए तैयारी में प्रशासन के साथ जुटे हुए है। प्रशासन गांवों के संग अभियान का कार्यक्रम शुक्रवार को पहले तो गांव दुसारना में होना था लेकिन सीएम के दौरे के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को शिविर स्थल बदल कर लखासर किया गया है। यहां पहले तो लखासर में यह शिविर 16 नवम्बर को होना था ओर सीएम के कार्यक्रम के लिए गोदारा के नजदीकी माने जाने वाले लखासर सरपंच के क्षेत्र में किये जाने ने पूर्व विधायक की राजनीतिक ताकत का अहसास क्षेत्रवासियों को करवा दिया है। कल के कार्यक्रम में जनता से रूबरू होने मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आने के भी आने की सूचना मिल रही है। सीएम सहित बड़े नेताओं के आने की तैयारी करने लखासर में पहले कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा, एसडीएम दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, सीआई वेदपाल शिवराण आदि ने जायजा लिया था और अभी अभी यहाँ पिरव विधायक मंगलाराम गोदारा, कलेक्टर नमित मेहता, एसपी आदि ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासन कल के शिविर को सफलतम शिविर बनाने के लिए जुट गया है और पंचायत समिति, ग्राम पंचायत आदि कार्यालयों में अधिकाधिक लोगो को लाभान्वित करने के लिए पट्टे बनाये जा रहे है एंव अन्य योजना बनाई जा रही है। क्षेत्रवासियों को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से कई उम्मीदे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम दौरे के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते जिला अधिकारी और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम दौरे के दौरान व्यवस्थाओं पर चर्चा करते स्थानीय कांग्रेसी नेता ओर स्थानीय अधिकारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा सहित एसडीएम, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने दिया आयोजन कि तैयारियों को अंतिम रूप।