Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डीएपी की किल्लत से किसान वर्ग खासा परेशान हो रहा है। कृषि मंडी में मंगलवार दिन भर सहकारी समिति के बाहर डीएपी के लिए लंबी लाइनें लगी रही और प्रति किसान मात्र पांच कट्टे डीएपी की आपूर्ति हो रही है। किसान डीएपी की मांग पूर्ति करने की मांग करते हुए नेताओं को फोन घुमा रहें है। विधायक गिरधारीलाल महिया व आरएलपी नेता विवेक माचरा ने केन्द्र व राज्य सरकार से डीएपी की आपूर्ति करवाने की मांग करते हुए किसानों को राहत देने की आवाज उठाई है। विधायक महिया ने कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर शीघ्र डीएपी की किल्लत दूर करने की मांग की है। महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान रबी की फसल बुवाई में जुटें है और उन्हें खाद की आवश्यकता है। सरकार इस और ध्यान देवें व किसान को आर्थिक नुकसान से बचाने के प्रयास करें। विवेक माचरा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री, राज्य कृषि मंत्री से फोन पर बात कर डीएपी की व केन्द्र सरकार से आपूर्ति करवाने व राज्य सरकार से डीएपी के लिए हो रही कालाबाजारी रोकने की मांग की। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि कालाबाजारी के कारण किसान को प्रति कट्टा 1000 रूपए आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिलाप्रशासन कालाबाजारी रोके व किसान को सही कीमत पर डीएपी उपलब्ध करवाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान रोड पर कतार में बैठ कर डीएपी मिलने की बारी का इंतजार करते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में सहकारी समिति के बाहर डीएपी के लिए लगी किसानों की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान खाद आपूर्ति की मांग कर रहें है।