Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज विकास के नए विजन पर मांग करते हुए एक नई चर्चा पार्षद ने प्रशासन शहरों के संग में उठा कर छेड़ी दी है। वार्ड 9 की पार्षद श्रीमती झणकारदेवी प्रजापत ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन देते हुए शहर में टाउन हॉल का निर्माण करवाने व भ्रमण पथ का निर्माण करवाने की मांग की है। झणकारदेवी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के समकक्ष सरदारशहर, बीदासर, रतनगढ़, राजलदेसर, सुजानगढ़ में टाउनहॉल बनें है जहां कस्बे के सांस्कृतिक आयोजन किए जा सकें। पार्षद ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ते शहर के रूप में यहां के नागरिकों को टॉउन हॉल व भ्रमण पथ की सुविधा मिलनी चाहिए। पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया ने इस संबंध में नगरपालिका ईओ के नाम भी ज्ञापन सौंपा व ज्ञापन में वार्ड की बिजली पानी की समस्याओं का समाधान करने की मांग भी की। वार्ड के वरिष्ठ नागरिक हीरालाल पटवारी, भूराराम घंटेलवाल, हुणताराम बोरावड़, नागरमल प्रजापत, खेतनाथ सिद्ध, बुलाकी बोरावड़, प्रेमसुख घोड़ेला, मनोज पारख, गणेश सारड़ीवाल, भंवरलाल कुचेरिया, रामेश्वर बोरावड़ ने पार्षद की मांग का पूरजोर समर्थन करते हुए शहर में विकास की चर्चाओं को बल देने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर प्रभारी को दिया ज्ञापन, उठाई कस्बे में टाउन हॉल बनवाने की मांग।