Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। सेसोमू स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 में सेसोमू स्कूल के खिलाड़ियों ने फाइनल में राउमावि खाखूसर को हरा कर ट्राफी जीत ली तथा अंडर-19 के फाइनल में राउमावि सिंथल के खिलाड़ियों ने सेसोमू स्कूल को हरा कर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में सेसोमू के खिलाड़ी नवीन गोदारा तथा हरीश को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह के रूप में किया गया जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड के एन. राम एवं विशिष्ट अतिथि उप-महाप्रबंधक ब्रिजेश कटारिया भारत संचार निगम लिमिटेड, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग रविता पुनियां एवं रेल सेवा संघर्ष समिति अध्यक्ष तोलाराम मारू रहें। इस दौरान सभी अतिथियों ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। मुख्य अतिथि एन.राम ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु संस्था के चेयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाईस चेयरपर्सन पदमा मूंधड़ा तथा शाला प्राचार्य मनोज अग्रवाल का आभार प्रकट किया। अग्रवाल ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार जताया। इस दौरान सुभाशचन्द्र शास्त्री, महेश व्यास, उमेश व्यास, घनश्याम गौड़, शिवप्रताप सिंह, राजीव सोनी, राजेश कुमार, अणताराम नाई, मुरलीधर जोशी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड के एन. राम ने युवा खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।