Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। रीट परीक्षा में नकल को लेकर मचे बवाल के बाद बीकानेर पुलिस ने पटवारी भर्ती में भी नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीएसटी और दो थानों की पुलिस ने पटवारी भर्ती शुरू होने से पहले नकल गिरोह को पकड़ा। डीएसटी के साथ गंगाशहर व जेएनवीसी थानों ने अलग-अलग कार्रवाई करके चार जनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों ने 32 बॉक्स की लाइन लगी अटैची बरामद की। इस डिवाइस से एक साथ 32 अभ्यर्थियों को नकल कराई जा सकती थी। पुलिस ने ब्लू ट्रूथ, मोबाइल व विशेष डिवाइस व माइक्रो ईयरफोन जब्त किए। डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया, जेएनवीसी एसएचओ महावीर बिश्नोई व गंगाशहर सीआई राणीदान उज्ज्वल व उनकी टीम ने एएसपी सिटी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में कार्रवाई को दिया गया अंजाम। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने इसकी पुष्टि एसपी ने बताया गिरोह का मुख्य सरगना है पौरव कालेर। रीट परीक्षा के मुख्य सरगना तुलछाराम कालेर का भतीजा है और आरोपी पौरव नहीं लगा पुलिस के हाथ। एसपी ने कहा, पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह को दबोचने में साइबर सेल के हैडकांस्टेबल दीपक यादव एवं गंगाशहर सीआई राणीदान उज्ज्वल की रही अहम भूमिका। इन दोनों की सक्रियता से बीकानेर पुलिस को मिली कामयाबी।