Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2021। कस्बे के वार्ड 30 में पूरी सड़क ही उखाड़ कर चोरी करने के मामले में ट्विस्ट आ गया है और सोमवार शाम को पालिका ईओ व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले युवकों के पिताओं के खिलाफ पालिका ईओ की रिपोर्ट पर ईंटे चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी के वार्ड 30 में ईंट खरंजा सड़क हटा कर सीसी रोड बनाई जानी थी और इसके टेंडर भी हो गए थे। ठेकेदार फर्म वीर बिग्गाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर द्वारा पालिका को रिपार्ट दी कि सड़क निर्माण स्थल पर चंपालाल स्वामी ओर मालचंद स्वामी में सड़क से ईंटे उखाड़ कर चोरी कर ली। इस पर पालिका ईओ ने मूल प्रति के साथ थाने में रिपोर्ट देकर दोनो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मौका मुआयना भी किया है। अब सड़क चोरी में दोनो पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज हो गए है।