Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टुबर 2021। पूनरासर हनुमानजी धाम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सबसे बड़ा आस्था का स्थल है एवं यहां पर शरद पूर्णिमा मेले में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी धोक लगा कर बाबा से अपनी मुरादें मांगते है। परन्तु कोरोना के साए में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन के साथ साथ मंदिर पुजारी ट्रस्ट भी मंदिर के संबध में सख्त निर्णय ले रहा है। श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर जिले सहित राज्य भर से हजारों श्रद्धालुओं की उम्मीदों के विपरीत आगामी 20 अक्टूबर को मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित शरद पूर्णिमा मेला स्थगित कर दिया गया है। मंदिर श्री पूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट के मनोज बोथरा ने बताया कि प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है एवं मेले के दौरान केवल पुजारी परिवार एवं सेवादार व्यक्तियों की ही उपस्थिति मंदिर प्रांगण में रहेगी। इस दौरान मंदिर धर्मशाला एवं भोजनशाला भी बंद रखी जाएगी एवं इस संबध में जिला कलेक्टर, एसडीएम को पत्र देकर भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन की पर्याप्त व्यवस्था करवाने की मांग की गई है।