Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही आये दिन छोटे बड़े हादसों को अंजाम दे रही है और आम जन को जान-माल का भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह सुबह क्षेत्र के गांव बिग्गा में 11 केवी की लाइन फाल्ट आने से गांव के तापड़िया बास ओर छापरिया बास में करीब 50 से ज्यादा घरों में धमाके हुए। घरों में विस्फोट के साथ बल्ब फुट गए और मीटर, पंखे, लाईन, फिटिंग सहित घरेलू उपकरण जल गए। सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि सुबह क़रीब 8 बजे हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों में खासा रोष है और घटना को एक घंटा बीत जाने पर भी निगम का कोई कार्मिक मौके पर नही पहुंचा है। गांव की घरेलू केबल के ऊपर से गुजर रही इस 11 हजार वोल्ट की लाइन को गांव से बाहर करने की मांग पहले भी कई बार उठाई जा चुकी है। लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही ग्रामीणों को भारी पड़ रही है। ग्रामीणों में इस सबन्ध में रोष व्याप्त है। सारण ने शीघ्रता से लाइनों को सही कर सप्लाई शुरू करने और 11 हजार की लाइन को गांव से बाहर करने की मांग की है।