Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। सोमवार शाम को महंत प्रतापपुरी का कस्बे में गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान हुआ और महंत ने उपस्थित जनसमूह को मानव मात्र की सेवा करने की सीख देते हुए पर्यावरण के प्रति चेतना लाने का आह्वान किया। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए व भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं की अगुवाई में गोस्वामी मैरिज गार्डन में महंत प्रतापपुरी का स्वागत किया गया। गुसाईं द्वारा महंत को शॉल ऊढ़ाकर साफा बंधवाया गया तथा पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल सुथार, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, सोहनपुरी ठेकेदार, पूर्व पार्षद किशोर गिरी ने भी शॉल ऊढाकर सम्मान किया। इस मौके पर महंत प्रताप पुरी जी ने सभी उपस्थित नागरिकों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रयास करने की बात कही व पौधारोपण भी किया। महंत ने मानव मात्र की सेवा को नारायण सेवा मान कर जीवन में अच्छे कार्य करने की प्ररेणा दी। इस दौरान सुभाष शास्त्री, पार्षद अरुण कुमार पारीक, सत्यनारायण नाई, भरत कुमार सुथार, लोकेश कुमार गौड़, रजत कुमार आसोपा, प्रकाश वाल्मीकि, मगराज बाल्मीकि, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल प्रजापत, वेद प्रकाश शर्मा, पेमाराम सांसी, विष्णु कुमार बाल्मीकि, नंदलाल नाई, मंतूराम एससी मोर्चा के मंत्री एवं युवा मोर्चा के कन्हैया लाल स्वामी, एबीवीपी के महेंद्र सिंह, प्रवीण गिरी, नरेश पुरी लालपुरी, भरत गिरी, रामगिरी, अमित गिरी, हिमांशु गिरी ने भी महंत को फूलमाला पहना कर स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़् टाइम्स। महंत प्रतापपुरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महंत प्रतापपुरी ने उपस्थित जनसमूह का मानव मात्र की सेवा करने की सीख दी।