Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र में घर घर कन्या पूजन के आयोजन चल रहें है और आज राजकीय विद्यालय में पूरे स्टाफ ने कन्या पूजन कर समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक रूख अपनाने की प्ररेणा दी है। कहा गया है कि शिक्षक ठान ले तो समाज में परिवर्तन निश्चित है आज क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय के शिक्षकों ने नारी सम्मान की प्ररेणा सैंकड़ो विद्यार्थियों को दी। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रधान श्री आदुराम जाखड़ ने कहा कि यह अभियान मूल्य आधारित शिक्षा का, संस्कारों के जागरण का, बचपन से ही नारी सम्मान की शिक्षा देने का, छात्राओं में आत्मविश्वास के संचार का और सब प्रकार के भेदभावों से मुक्त समान सामाजिक जीवन का एक प्रयास है। जाखड़ ने कहा कि बढ़ते मनोविकारों के विरुद्ध एक जंग के तहत शिक्षकों ने बच्चों को बचपन से नारी सम्मान का संस्कार देने के लिए ये पहल की है। कार्यक्रम में पूरे स्टाफ ने कक्षा एक से 12 तक की कन्याओं का तिलक मौली से पूजन किया व फल खिलाकर उनका अभिनंदन किया। स्टाफ ने उपहार में बालिकाओं को अध्ययन सामग्री, पठनीय पुस्तकें, स्केच कलर, अन्य उपयोगी सामग्री दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़ सहित पूरे स्टाफ ने किया कन्या पूजन, दिया नारी सम्मान का संदेश।