Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। माहेश्वरी सेवा सदन आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ में सेवा कार्यों को गति देने के लिए सदन के अध्यक्ष हरिप्रसाद तापड़िया व मंत्री नारायण कलाणी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा आज कर दी है। उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण झालरिया तथा राजेन्द्र प्रसाद राठी, उपमंत्री सुशील कुमार डागा, कोषाध्यक्ष शिवभगवान मूंधड़ा, पंचायत मंत्री रामावतार मूंधड़ा को कार्यभार सौंपा गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राधेश्याम तापड़िया, भीकमचंद तापड़िया, रामचंद्र राठी, गजानंद मूंधड़ा, रामावतार राठी, लक्ष्मीनारायण लोहिया, नंदकिशोर लखोटिया, रामेश्वरलाल बाहेती, अशोक कुमार लखोटिया, महावीर राठी, मोहनलाल सोमाणी, हरिप्रसाद मूंधड़ा, मनोज झालारिया, गयाप्रसाद लखोटिया, मनोज, अमित कर्वा, रामकिशन कलाणी, भगवान राठी को नियुक्त किया गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष व मंत्री का आभार प्रकट किया व कार्य को गति देने के बात कही है।