Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की प्रथम सूची जारी हो गई है और अभी कुछ सीट शेष रह गई है जिसके लिए क्षेत्र की युवतियां आज 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती है। प्रथम सूची में एस.टी, एम.बी.सी. एवं ई.डब्ल्यू.एस. श्रेणी में सीटें रिक्त रह गई है जिसके लिए छात्राऐं आज से कॉलेज प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती है। प्रवेश नॉडल प्रभारी डॉ. इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि एस.टी.श्रेणी में 24 तथा एम.बी.सी. श्रेणी की सभी 10 सीटें तथा ई.डब्ल्यू.एस. श्रेणी की सभी 17 सीटें रिक्त है। राजकीय महाविदयालय में अध्ययन के लिए 51 सीटों पर छात्राऐं आज से 18 तक आवेदन कर सकती है ताकि उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सकें।
सामान्य व ओबीसी से एससी कटऑफ अधिक रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या महाविद्यालय की प्रथम सूची में सामान्य वर्ग की कटऑफ 88.00 प्रतिशत तथा ओबीसी की कटऑफ 84.00 प्रतिशत पर रही है वहीं एसीसी की कटऑफ 89.20 प्रतिशत रही है। पी.एच. श्रेणी की एक सीट के लिए कटऑफ 82.40 प्रतिशत, ई डब्ल्यू एस श्रेणी की कटऑफ 74.40 प्रतिशत रही है। बता देवें कन्या महाविद्यालय में पहली बार 200 सीटों के लिए प्रवेश लिए जा रहें है जिनमें 51 सीटों पर प्रवेश अभी भी शेष है।