Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
background (4)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 6 दिसम्बर 2019। हैदराबाद में हुए पशु चिकित्सक से रेप और फिर जिंदा जलाकर नृशंस हत्या के मामले में कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। य़े खबर सामने आने के बाद से हैदराबाद की पीड़िता के पड़ोसियों ने पुलिस को राखी बांधकर धन्यवाद किया है। हैदराबाद में लोगों ने पुलिस का फूलों से स्वागत किया और पुलिस जिदांबाद के नारे लगे। देश में जश्न का सा माहौल है। कस्बे में लोगों का कहना है कि हमारी संस्कृति किसी की मौत पर खुश होने की नहीं है परन्तु आज इस खबर से सुकून सा मिल सका है। पूरे देश में सोशल मीडिया का सपोर्ट पुलिस को मिल रहा है। हमारे क्षेत्र में महिला सरपंच प्रियंका सिहाग ने भी पुलिस को बधाई देते हुए अपने क्षेत्र की पुलिस से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्परता रखने की अपील की है।

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता दुगड़ ने टाइम्स को बताया कि  हैदराबाद रेप कांड मानवता को शर्मशार करने वाली ऐसी घटना हैं जिसमें औरत की अस्मिता को तार तार कर दिया है।जिन चारों वहशी दरिंदों ने योजनाबद्ध तरीके से इस कार्य को अंजाम दिया उन्हें सरे आम बीच चौक में फांसी की सजा होनी चाहिए थी।जिससे ऐसे कार्य करने वालों को एक सबक मिलता। पर आज पुलिस ने भागते हुए उनको मार कर समाज में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता सिद्ध कर देती है।

आज तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री मधु झाबक ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की इस कार्यवाही से दुष्कर्मियों के मन में भय पनपेगा। पुलिस ने महिला सुरक्षा में आज इस देश का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्या महिलाओं ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए हैदराबाद पुलिस को बधाई दी। मंडल ने माना की इससे किसी महिला को बुरी नजर से देखने वालों में डर पैदा हो सकेगा।
देंखे वीडियो—

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैदराबाद पुलिस का लोगों ने फूलों की बरसात से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीड़िता के पड़ोसियों ने पुलिस के जवानों को राखियां बांधी।