Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20191206-WA0017
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2019। हैदराबाद में डॉ युवती को दर्दनाक मौत देने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पूरे देश में घटना का चौतरफा विरोध व दुष्कर्मियों के लिए कठोरतम सजा की मांग हर गांव से उठने लगी है।
हैदराबाद के शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या के केस ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह ही केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। चारों ने वहां से भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया।
*भागने की कोशिश*
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता दें कि हैदराबाद शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में ढेर इस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि हैवानियत भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। जहां इन आरोपियों को लेकर जाया गया, इन्होंने रेप के बाद के डॉक्टर की हत्या करके शव को वहीं जलाया था।

शुक्रवार सुखद…..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपियों की भागने की कोशिश में हुवा एनकाउंटर शुक्रवार सुबह नागरिकों को सुखद प्रतीत हो रहा है। हर चेहरे पर मुस्कान आ गयी है। देश मे पहली बार ऐसा हुवा है कि पूरा देश किसी के मरने की खबर पर खुश हो रहा है। दुष्कर्मियों को शूट एट साइट के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रही अन्नू व उनके समर्थकों में जोश का संचार हो गया है।