Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव धोलिया, बीरमसर, कोटासर, मेऊसर में नए उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति राज्य सरकार ने जारी कर दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहें है जिसके सकारात्मक परिणाम भी राज्य सरकार हमें दे रही है। विधायक समर्थकों ने कहा कि विधायक की अनुशंषा पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा दी गई है तथा विधायक महिया ने इन नई स्वीकृतियों के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से मंत्री का आभार जताया है। ये समाचार ग्रामीणों तक पहुंचने पर ग्रामीण भी विधायक को फोन कर आभार प्रकट कर रहें है व विधायक समर्थक भी उत्साहित है। कोटासर सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह, धोलिया से पूर्व उपसरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, कुशलाराम गोदारा, रामनारायण गोदारा, सत्यनारायण गोदारा, संतोष कुमार गोदारा, देदाराम गोदारा, गुलाब सहू, तुलछाराम सारण,  बनाराम हुडा, मूलाराम गढ़वाल, मांगीलाल गोदारा, जोराराम गोदारा, केशराराम नायक, हनुमान सांसी ने विधायक का आभार जताया। बीरमसर से भंवरलाल नाई, रामचंद्र डोटासरा, भंवरलाल हरडु, नन्दलाल डोटासरा, सहीराम मेघवाल, भेराराम मेघवाल, मांगीलाल डोटासरा, कानाराम डोटासरा, खियाराम गिवारिया, चोखाराम डोटासरा, खेताराम कुकणा, टिकुराम कुकणा, मांगीलाल मेघवाल, तोलुराम जोशी ने विधायक का आभार जताया है।