Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2021। आज कस्बे के बिग्गाबास निवासी ओमप्रकाश सोनी के दो दिनों से अपने घर से लापता होने की खबर को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशन के साथ ही सोनी के भांजे गोविंद सोनी के नम्बरों पर फोन की झड़ी लग गई। अब तक 20 से अधिक पाठकों ने दिए गए नम्बरों पर फोन कर बताया कि उन्होंने ओमप्रकाश को कहाँ कहाँ देखा है। फोन आने अभी भी जारी है और दो फोन हेमासर गांव से भी आए व परिजन हेमासर के पास से उन्हें घर ले आए है। परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का गदगद स्वरों में आभार प्रकट किया। गोविंद सोनी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में टाइम्स के पाठक टाइम्स की ताकत बन गए है।