Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आगामी तीन दिन राशन डीलर राशन वितरण नहीं करेंगे। राशन विक्रेता संघ श्रीडूंगरगढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर बर्खास्त रसद अधिकारी अंकित पंवार को अजमेर रसद अधिकारी के रूप में पुनः बहाल करने की मांग की है। संघ के श्रीडूंगरगढ़ इकाई अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावनियां ने बताया कि पंवार की बहाली के लिए संघ ने राज्य स्तर पर दिनांक 1,2,3 अक्टूबर को राशन वितरण नहीं करेंगे व ट्रांजेक्शन दिवस के रूप में मनाएगी। सभी डीलर इन तीनों दिन के बाद पूर्व की तरह राशन वितरण किया जाएगा। इस दौरान तरूण कुमार प्रजापत, बाबूलाल सहित राशन डीलर उपस्थित रहें।