Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
kl
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की जनता के स्वास्थय से जुडी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञा की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा कर दी गई है। ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि प्रसव विशेषज्ञा डा प्रीति अग्रवाल का स्थानांतरण पहले श्रीगंगानगर के जिला चिकित्सालय से सादुलशहर सीएचसी में किया गया था। लेकिन अब सरकार द्वारा क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए संशोधित आदेश निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर स्थानांतरित किया गया है। कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में गायनोलोजिस्ट की नियुक्ति होने के बाद क्षेत्रवासियों को सरकारी चिकित्सालय में उच्च स्तरीय प्रसव सुविधाएं मिल सकेगी। अभी तक महिला चिकित्सक के अभाव में लोगों को मजबुरी में निजी चिकित्सालयों का रूख करना पड़ रहा था।

करीब 15 वर्षों से रिक्त पड़े इस पद पर अब महिला चिकित्सक की नियुक्ति होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है।