Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2021। लंबे समय बाद स्कूल खुलने के कारण अब बच्चों का मन स्कूल जाने का कम ही बन रहा है एवं ऐसे में कई बार अबोध बच्चे ऐसा कदम उठा रहे है जिससे परिजना खासे परेशान हो रहे है। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लाखनसर में गांव के पास स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला 10 वर्षीय सुभाष गुमशुदा हो गया है। सुभाष के बडे भाई शंकरलाल ने बताया कि सुभाष का स्कुल घर के पास ही है एवं वह हमेशा की तरह सुबह करीब 8 बजे स्कूल के लिए घर से पैदल ही निकला था। लेकिन छुट्टी होने के समय के बाद भी लौट कर नहीं आया तो पता चला कि वह स्कूल तो पहुंचा ही नहीं। ऐसे में परेशान परिजन अब उसे ढूंढने में जुटे हुए है। स्कूल के पास आडसर गांव जाने वाली रोड़ होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वह उस और चला गया होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठक भी सक्रिय होकर आडसर, लाखनसर आदि क्षेत्रों में हर व्यक्ति तक यह खबर पहुंचाए एवं गुमशुदा सुभाष की तलाश करने में अपनी भागीदारी निभाएं। किसी को भी इस बच्चे के संबध में जानकारी मिलने पर उसके बडे भाई शंकरलाल को 9079937540 नम्बरों पर सूचना दे सकता है।