Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का बाजार अब प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच जोर आजमाईश का केन्द्र बन गया है। बाजार में से दिन दहाड़े पांच दिनों में छह मोटरसाईकिलें चोरी होने के बाद पुलिस बाजार में सक्रिय हुई है। पुलिस ने शनिवार को 33 चालान काटे, 20 से अधिक वाहनों को थाने में डिटेन किया गया। इस कार्रवाई में दुकानों के आगे से सामान लोढ़ कर रहे पिकअप, टैक्सियां भी चपेट में आ गई एवं व्यापारियों ने इस बात का विरोध किया। व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने थाने पहुंच कर इस संबध में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के सामने विरोध दर्ज करवाया और इस दौरान बात बिगड़ गई। व्यापारियों ने दुकानों के सामने सामान लोढ़, अनलोढ़ करने वाले वाहनों पर कार्यवाही रोकने एवं पकड़ी गई गाडियां छोड़ने की मांग की, इस दौरान हंगामा बढ़ने पर थानाधिकारी ने अपने चैम्बर से बाहर निकाल दिया। बाद में व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्यामसुंदर पारीक, कन्हैयालाल सोमाणी आदि भी थाने पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी एवं बाजार में आकर सार्वजनिक पुस्तकालय में व्यापारियों की आम बैठक बुलाई गई। बैठक में शामिल व्यापारियों ने एक स्वर में पुलिस कार्रवाई एवं कार्यशैली के खिलाफ उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने एवं व्यापारियों के साथ सम्मानजनक स्थिति नहीं रखने पर अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद प्रस्ताव पारीत किया। बैठक के बाद व्यापार मंडल द्वारा सभी व्यापारिक एसोसिएशनों से भी इस विषय पर सर्मथन मांगा गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस के खिलाफ पुस्तकालय सभागार में बैठक करते व्यापारी।

कौन सही, पुलिस या व्यापारी, परेशान जनता की दोनों से उम्मीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बद से ज्यादा बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था के कारण आम आदमी पीस रहा है, हालत यह है कि आम नागरिक के लिए तो अपना वाहन लेकर बाजार आना या बाजार में से होकर गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रहता है। पिछले लंबे समय से पुलिस द्वारा बाजार की यातायात व्यवस्था के संबध में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाने की शिकायतें भी आम थी व लगातार थी। ऐसे माहौल में आग में घी का काम किया बाजार में लगातार पांच दिनों में हुई छह चोरियों ने। इन चोरियों के बाद थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में पुलिस दस्ता बाजार में लगातार गश्त कर रहा है एवं व्यवस्थाएं सुधारने के लिए सख्ती दिखा रहा है। पुलिस द्वारा व्यापारियों को अपने स्तर पर अपनी अपनी दुकानों के आगे कैमरे लगाने की अपील से शुरू हुई यह कार्रवाई पहले मुनादी एवं अब सख्ती के रूप में चालान काटने, वाहन सीज करने तक पहुंची है। पुलिस का मानना है कि बाजार की बेतरतीब यातायात व्यवस्था के कारण ही सब अस्त व्यस्त रहता है एवं चोरों को भी अपनी कारगुजारी करने का मौका मिल जाता है। ऐसे में बाजार में अवैध पार्किंग, सड़कों पर अतिक्रमण, टैक्सी चालकों की मनमर्जी आदि को रोक कर व्यवस्थाएं सुधारी जा सकती है। वहीं दूसरी और पुलिस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी अगर मूर्त रूप लेती है तो भी परेशान जनता ही होगी। ऐसे में शहर की आम जनता पुलिस एवं व्यापारियों दोनो से अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद कर रही है। बाजार की यातायात व्यवस्था सुधारने एवं व्यवस्थित बाजार रखने की जिम्मेदारी जितनी प्रशासन की है उतनी ही व्यापारियों की भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस थाने में खड़े करवाए गए यातायात बाधित करने वाले वाहन।

पुलिस की बात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। व्यापारियों-पुलिस के बीच के विवाद के बारे में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे में लगातार यातायात व्यवस्थाएं सुधारने की मांग भी व्यापारियों द्वारा की उठाई जाती है और इसी कारण बाजार में अवैध पार्किंग, मनमर्जी से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। कुछ दुकानदारों के कारण पुरे बाजार के समस्त व्यापारी एवं आमजन परेशान हो रहे है। पुलिस व्यापारियों के साथ है लेकिन यातायात बाधित करने पर कार्यवाही की जाएगी। मेरे चैम्बर में शोरगुल मचाया गया एवं इस कारण उन्हे चैम्बर से बाहर भेजा गया। किसी भी व्यापारी के साथ कोई दुरव्यवहार थाने में नहीं हुआ एवं इसकी पुष्टी इस दौरान वहां मौजुद एक व्यापारी बजरंग सोमाणी कर सकते है। थाने में आकर शोरगुल सहन नहीं किया जाएगा एवं ना ही बाजार में यातायात व्यवस्था बिगाड़ना सहन होगा। सभी की सुविधा के लिए आवश्यकता है कि आम व्यापारी आगे आकर पुलिस का सहयोग करे।