Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। क्षेत्र में भव्यतम विवाह समारोहों के साक्षी बनने वाले कस्बे के भव्य भवनों में आज शहर में पहुँचने वाले रीट परीक्षार्थियों को रुकवाया जाएगा। कस्बे में विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओ की पहल के बाद अब प्रशासन भी आगे आया है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने बताया कि कस्बे के आड़सर बास के कृष्ण सदन, बिग्गाबास के महेश सेवा सदन, मोमासर बास के अमृत भवन, स्वर्णकार भवन, कालूबास के तेरापंथ भवन उपरलो, माहेश्वरी भवन, ओसवाल पँचायत भवन, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा, भादानी गेस्ट हाउस तथा नगरपालिका, पंचायत समिति के सभागारों में भी परीक्षार्थियों के रुकने व खाने की निःशुल्क व्यवस्थायें की गई है। इन सभी जगहों पर प्रभारी अधिकारी के रूप में क्षेत्र के पटवारियों और कार्मिकों को भी तैनात किया गया है।