Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
gy
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2021। 26 सितंबर को रीट की परीक्षा में शामिल होने श्रीडूंगरगढ़ आ रहें या श्रीडूंगरगढ़ से परीक्षा देने जा रहें हजारों परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। श्रीडूंगरगढ़ आने व जाने वाले अभ्यर्थी जिनका सेंटर बीकानेर से लेकर रतनगढ़, सीकर, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, ढहर के बालाजी आया है वे सभी नई “परीक्षा स्पेशल” ट्रेन का लाभ उठा सकते है। ये ट्रेन बीकानेर से 25 सितंबर रात 8.50 मिनट पर रवाना होगी, श्रीडूंगरगढ़ 9.50 पर, रतनगढ़ 11 बजे, चूरू रात 12.5 बजे, फतेहपुर 12.53 बजे, लक्ष्मण गढ़ रात 1.15 बजे, सीकर रात 1.45 पर, पलसाना 2.10 बजे, रींगस 3 बजे, गोविंदगढ़ 3.20 बजे, चौमू रात 3.32 पर, ढहर के बालाजी 26 सितंबर सुबह 4.20 पर पहुंचेगी। वापसी ढहर के बालाजी से 26 सितंबर की रात 10.20 पर रवाना होगी तथा चौमू 10.40 बजे, गोविंद गढ़ 10.52 बजे, रींगस रात 11.10 बजे, पलसाना रात 11.35 बजे, सीकर 12.5 बजे, लक्ष्मणगढ़ 12.36 बजे, फतेहपुर 12.56, चूरू रात 2.10 बजे, रतनगढ़ 3 बजे, श्रीडूंगरगढ़ 3.55 बजे, बीकानेर 5.30 बजे लौट आएगी। बता देवें ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन केवल एक ही फेरे के लिए स्वीकृत हुई है।

रेल संघर्ष समिति का सराहनीय योगदान रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार को रेलवे ने परीक्षा स्पेशल कई ट्रेनें चलाई जिसमें श्रीडूंगरगढ़ का नाम कहीं नहीं आया और इस पर क्षेत्र की रेल संघर्ष समिति तुरन्त सक्रिय हुई व रेल अधिकारियों से संपर्क किया गया। समिति ने क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय बताते हुए ट्रेन की मांग करते हुए गुरुवार को लगातार प्रयास किए। देर रात विभाग ने ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन चला कर क्षेत्र वासियों को राहत दी। समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि पहली बार बीकानेर से ढहर के बालाजी जयपुर के नजदीक तक ट्रेन स्वीकृत हुई है। मारू ने डीआरएम बीकानेर राजीव श्रीवास्तव और सीनियर सहायक डीआरएम अनिल रैना का आभार प्रकट किया। समिति मंत्री विनोद गिरी गुसाईं ने इस रेल के लिए हजारों परीक्षार्थियों की ओर से विभाग का आभार प्रकट किया है।