Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय व कन्या महाविद्यालय में इन दिनों विद्यार्थी बी.ए. भाग प्रथम के मेरिट व प्रतीक्षा सूची के छात्र-छात्राओं के प्रमाण-पत्र व दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा हैं। प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने जानकारी दी कि विद्यार्थी दिनांक 25 सितबंर दोपहर 2:00 बजे तक अपने दस्तावेज सत्यापित करवा लेवें व ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाऐं। 20 सितबंर को जारी वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची के क्रम में प्रवेश समिति के अमित तंवर, रमेश पुरी, श्रीमती राजश्री, पवन, विशाल व मोहित द्वारा दस्तावेज जांच का कार्य किया जा रहा है। बता देवें 25 सितबंर दोपहर 2:00 बजे से पूर्व दस्तावेज सत्यापित करवाने वाले अभ्यर्थी ही शुल्क जमा करवाने हेतु मान्य होंगे, अन्य अभ्यर्थी स्वतः ही अयोग्य हो जाएंगे तथा उनका प्रवेश निरस्त हो जाएगा। प्रतीक्षा सूची के अन्तर्गत भी जो विद्यार्थी प्रमाणपत्रों की जाँच करवा कर शुल्क जमा करवाऐंगे उन्हें ही स्थान रिक्त होने पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ के लिए प्रवेश समिति के सदस्यों द्वारा दस्तावेज जांच की जा रही है। सभी चयनित छात्राऐं अपने दस्तावेज 25 सितबंर तक अवश्य जांच करवा लेंवे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व ई-मित्र पोस्टिंग का कार्य जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच किए जा रहें है।