Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 सितबंर 2021। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी आज उत्साहित है और मास्क पहन कर स्कूलों में पहुंचे है। विद्यार्थियों ने करीब 158 दिन के बाद स्कूल पहुंचे है और उनके अभिभावकों ने सहमति पत्र संस्था प्रधानों को दिए है। बालक व बालिकाएं प्रसन्न नजर आ रही है व स्कूल संचालकों ने भी बच्चों का तिलक लगा कर स्वागत किया है। विद्यालयों में बच्चों की किलकारियों सुन कर शिक्षकों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई है। कोरोना काल में निजी स्कूलों के शिक्षकों ने काफी आर्थिक समस्याओं का सामना किया जिसके बादल अब छंटते नजर आ रहें है। बता देवें प्राथमिक विद्यालय भी आगामी सोमवार 27 सितंबर को खुल जाएंगे और स्कूलों में एक बार फिर पहले की तरह बच्चों की किलकारियां गूंज उठेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के संस्कार इनोवेटिव स्कूल में प्रधानाचार्य ललिता गुसाईं ने कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्राइट फ्यूचर स्कूल में प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया व स्कूल खुलने की शुभकामनाएं दी।