Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2021। क्षेत्र के गांव लोडेरा में रात्रिकालीन कब्ड्‌डी का शानदार दंगल जम रहा है और आस पास के गांवो से भी ग्रामीण मैच देखने पहुंच रहें है। शनिवार शाम सरपंच मुखराम नैण ने गुसाईंजी कब्ड्‌डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आग्रह करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उद्घाटन मैच लोडेरा व बीझांसर के मध्य खेला गया जिसमें लोडेरा ने बीझांसर के खिलाड़ियों को परास्त किया। आयोजक समिति के बीरबल गोदारा ने बताया कि शनिवार को लोडेरा जुनीयर ने जेतासर की टीम को, ठुकरियासर की टीम ने जालबसर की टीम को, आड़सर ने कालू टीम को, लाखनसर ने डेलवां की टीम को हराया। आज के मैचों में रोमांचक मुकाबले होंगे तथा करीब 50 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है व खिलाड़ी अपना दम खम आजमा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोडेरा में सरपंच मुखराम नैण सहित गणमान्य ग्रामीणों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शानदार उद्घाटन के बाद टीमों ने हार जीत के लिए मैदान पर जंग लड़ी।