Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210918-WA0307
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ से सातलेरा की ओर हाइवे पर हादसा हो गया है जिसमें एक एम्बुलेंस ने एक सरपंच की गाड़ी को टक्कर मार दी है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस कार को टक्कर मार कर फरार हो गई व कार सवार 4 जनें चोटिल हुए है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई परन्तु गनीमत रही कि कोई जीवन क्षति नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार लाछड़सर सरपंच की बताई जा रही है जिसमें 28 वर्षीय रामस्वरूप सहू व उनकी पत्नी तथा 3 बच्चे चोटिल हुए है। सातलेरा के ग्रामीणों ने इनकी मदद की और पीछे आ रही लाछड़सर की ही एक दूसरी गाड़ी से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में इनका ईलाज किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।