Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय अस्पताल के पास लाईफ सेविंग लेब का उद्घाटन जिला अस्पताल पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही ने किया। सिरोही ने चिकित्सा जगत में सेवा भावी लोगों को जुड़ने की बात कही। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए निर्मल पुगलिया ने बताया कि कस्बे में उचित शुल्क पर सभी प्रकार की मेडिकल जांचों की सुविधा मरीजों के लिए सुलभ हो सकेगी तथा अन्याधुनिक मशीनों से जांच प्रामाणिक रूप से परिणाम देने में समर्थ होगी। उन्होंने बताया कि लेब में विभिन्न जांचों के लिए घर से ही सैपंल लेने की सुविधा भी बीमार के लिए उपलब्ध होगी। मुख्य अतिथि पीबीएम अस्पताल के डॉ. मदनगोपाल भट्टड़, विशिष्ट अतिथि पीबीएम अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ. पी. डी. तंवर, प्रमुख फिजिसियन डॉ. दयाल शर्मा बीकानेर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीडूंगरगढ़ के प्रभारी डॉ. श्रीकिशन बिहानी थे।

लेब के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक किशनाराम नाई, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, भगवानाराम गोदारा, महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र तेरापंथ भवन उपरलो के पूर्व अध्यक्ष रिद्धकरण लुनिया, समाजसेवी रतन सोमानी, मोमासर से चैनरूप पटावरी, दिल्ली से कमल बुच्चा, नापासर से गौरीशंकर मूंधड़ा, राजकुमार मोहता, माहेश्वरी समाज श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के श्याम महर्षि, सत्यदीप, बजरंग भोजक, विजय महर्षि, गोपाल गौशाला के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी, ताराचंद इन्दोरिया, पूर्व पार्षद तोलाराम नाई, नागरिक विकास परिषद् श्रीडूंगरगढ् अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी, मंत्री विजयराज सेवग, भगवान राठी, रामचंद्र राठी, मांगीलाल राठी, रामकिशन राठी, तुलसीराम चोरडिया, रिद्धकरण झाकल, थानमल भाटी, आडसर से तेजकरण आरि, गिरधारी जाखड़, रिड़ी से दुर्गाप्रसाद तावनिया, रामावतार राठी, मांगीलाल गौड़, रमेश गुरनानी, सुशील कुमार शेरडिया, करनीसिंह बाना, करनीसिंह खीची, पूनमचंद नैन सहित कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रो से भी बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें व अनुज बुच्चा को शुभकामनाएं दी। सभी अतिथियों का श्रीगोपाल राठी, निर्मल कुमार पुगलिया, प्रेम बुच्चा, मनमोहन राठी, अनुज बुच्चा ने आभार प्रकट किया। सभी वक्ताओं ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यहां स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की महत्ती जरूरत बताई व लाइफ सेविंग लैब के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए अतिउपयोगी सिद्ध होने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिकों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेब के उद्घाटन करने चिकित्सा जगत की हस्तियां मौजूद रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाइफ सेविंग लेब का हुआ उद्घाटन।