Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के बाद पुरे देश में किसी भी प्रकार की कोई भी खादय सामग्री बेचने वाले व्यापारी को एफएसएसआई नम्बर लेने अनिवार्य है और शीघ्र ही पुरे बाजार का डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा व जिन लोगों ने एफएसएस लाईसेंस नहीं लिया हुआ उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यह फरमान लेकर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से खादय सुरक्षा अधिकारी महमुद अली खान गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ आए। व्यापार मंडल के तत्वाधान में खान ने कस्बे के व्यापारियों से मुलाकात की एवं एफएसएस एक्ट 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जिन लोगों ने अभी तक फूड लाईसेंस नहीं बनवाया है उन्हे बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल से कन्हैयालाल सोमाणी, ओमप्रकाश पांडिया, गोपाल सिंधी, महावीर सोमाणी, फुसराज पुगलिया, चांदरतन प्रजापत, श्रीनिवास सोमाणी, पवन राठी, राजाराम तापडिया आदि व्यापारियों ने कस्बे के व्यापारियों की और से शत प्रतिशत लाईसेंस बनवाने के लिए आश्वस्त किया।