Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2021। गुरूवार को बाबा रामदेव दशमी के मौके पर हर और आस्था का ज्वार है एवं बड़ी संख्या में भक्त बाबा के मंदिरों में धोक लगा कर मन्नतें मांग रहे है। लेकिन क्षेत्र के 30 वर्षीय युवक को धोक लगाने मंदिर जाते हुए मौत मिल गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि गांव रिड़ी का निवासी 30 वर्षीय युवक बनवारीलाल नाथ पुत्र मालनाथ गांव के ही बाबा रामदेव मंदिर में धोक लगाने गया था। दोपहर करीब 1.30 बजे वहां स्थित एक विद्युत पोल की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मृत्यू हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है एवं हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।