Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2021। क्षेत्र में बड़ा महीना माने जाने वाले भादवे के महीने में भक्तिरस उमड़ रहा है और कस्बे में गणेश उत्सव के साथ जातरुओं की धूम मची है। बिग्गाबास वार्ड 23 में हनुमान मंदिर के आगे आयोजित गणेश उत्सव में बाल मित्र मंडल की बालिकाओं द्वारा डांडिया खेला जा रहा है। मंगलवार को यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा का सम्मान किया गया। सुभाष स्वामी ने बताया कि यहां सुबह 8.30 बजे तथा शाम 8.30 बजे आरती का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी आयोजन में भाग ले रहें है।

बच्चों ने लड्डुओं से सजाएं गणपति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल के विद्यार्थियों ने लड्डुओं से गणपति सजा कर आज करवा चौक पर आयोजित गणेश समारोह में भोग लगाया। पुजारी देवकीनंदन शर्मा ने बच्चों को अच्छी शिक्षा व उच्च बुद्धि की के गणेश पूजन करने की सीख दी। स्कूल के संचालक मनोज गुसाईं ने उत्सव के आयोजकों का आभार जताया।

हरिराम जी पैदल यात्री संघ रवाना हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को कस्बे के वार्ड 29 में स्थित हरिराम जी मंदिर से नवयुवक मंडल के युवा झोरड़ा पैदल यात्री संघ लेकर रवाना हुए। पंडित श्रवण पुजारी ने ध्वजा का पूजन किया व यात्रियों को मंगलकामना के लिए बाबा की ज्योत कर संघ रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें व बाबा के जयकारे लगाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल के बच्चों ने सजाएं लड्डुओं से गणेश जी, मांगी बुद्धि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 23 में आयोजित गणेश उत्सव में युवतियों ने खेला डांडिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 में हरिराम जी मंदिर से मंगलवार को धूमधाम से रवाना हुआ झोरड़ा पैदल यात्री संघ।