Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2021। बरसात के निशान मलबे के रूप में नजर आ रहें है और सरपंच गरीब परिवारों को मदद करने की गुहार प्रशासन से लगा रहें है। गांव लाखनसर में निहायत गरीब परिवार बजरंग स्वामी का मकान गिर गया। दो कमरे, शौचालय, स्नानघर ढहने से परिवार सड़क पर आ गया है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए मदद करने की मांग की है। गांव गुसाईसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने भी मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन देकर गांव में बरसात से हुए नुकसान नुकसान में मदद करने की मांग की है। सारस्वत ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों में गांव में भारी बरसात का प्रकोप रहा और लक्ष्मीनारायण जाट, हरदेवाराम जाट, गोपालराम ब्राह्मण, सोहनलाल ब्राह्मण, गिरधारीलाल नायक, लाभूराम जाट के मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि गांव में आधे घरों में नुकसान हुआ है तथा खेतों में पानी भरने से फसलें अब बढ़ाव नहीं ले रही है। सरपंच ने गांव में अतिवृष्टि से हुए खराबे का सर्वे करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ बाजार में लाखों का नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बाजार में भारी बरसात से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। एक ई मित्र में पानी घुसने से कम्प्यूटर सहित जरूरी कागजात भीग गए वहीं एक खल चुरी व्यापारी की दुकान में लाखों की खल चुरी भीग गयी। एक टेलर की दुकान में घुसे पानी ने कपड़ो का नुकसान किया वहीं एक स्वर्णकार के लाखों का नुकसान हुआ। थड़ी वालों की थड़ियों का सामान भीगने से छोटे व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। एक अनुमान के अनुसार लाखों का सामान बरबाद हुआ है। बाजार में व्यापारियों के बीच नुकसान की चर्चा में मानसून तो है ही साथ ही नागरिक पालिका के लचर सिस्टम ने भी कोस रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरीब परिवार का आशियाना गिरने से सड़क पर आया परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर में बजरंग स्वामी का बरसात से धराशायी हुआ घर।