Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा व महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए उच्च शिक्षामंत्री भंवरसिंह भाटी से उनके आवास पर जयपुर में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र की उच्च शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर मंत्री से विस्तृत चर्चा की।

विधायक ने श्रीडूंगरगढ़़ के राजकीय महाविद्यालय व राजकीय कन्या महाविद्यालय के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकें। साथ ही श्रीडूंगरगढ़़ के राजकीय महाविद्यालय के स्वीकृत भवन निर्माण शीघ्र शुरू करवाने, नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण की स्वीकृत देने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन महिया को दिया।