Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2021। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल करने पर एक युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है और मंगलवार देर शाम 4 युवकों को थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जेल की हवा खिलाई। शिवराण ने बताया कि केऊ पुरानी निवासी चेतन भारतीय ने धनेरू निवासी बीरबल नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चेतन ने पुलिस को बताया की 14 सितंबर को व्हाट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बाबा साहेब के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया व जातिसूचक गालियां दी गई है। ऐसे समाज में सद्भावनाओं के विरुद्ध कार्य करने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। शिवराण ने बताया कि इस पर पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव धनेरू पहुंचे व वायरल वीडियो के बारे में पूछा तो वहां मौजूद बीरबल नाथ, लालचंद माहेश्वरी, लालाराम जाट, बालाजी स्वामी शोर मचाने लगे। इस पर पुलिस ने चारों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। चारो गिरफ्तार शुदा युवकों को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया जहां आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।