Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध भैरव मंदिर तोलियासर में इस बार अन्नत चतुदर्शी का मेला आयोजित नहीं होगा। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों के लिए कोरोना की संभावित तिसरी लहर को देखते हुए मंदिर के पट 15 सितबंर से 20 सितबंर तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मंदिर प्रशासन व उपखंड प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं से अपने घर पर ही ज्योत आरती कर भैरव बाबा के धोक लगाने की अपील की गई है। बता देंवे श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर, चुरू व अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में भक्त अन्नत चतुदर्शी को मंदिर में दर्शन करने आते है उन सभी को इस बार भी निराश होना होगा।