Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
gh
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2021। आज सुबह बिग्गा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली गाड़ी रूकी और सैकड़ों यात्री अटक गए। एक के बाद एक हरिद्वार से आने वाली, हिसार से आने वाली तीन गाड़ियां इस रूट पर थम गई है और यात्री बीच रास्ते अटक गए है। यात्रियों व परिजनों के परेशान होने पर रेलवे सूत्रों से जानकारी लेने पर सामने आया की बिग्गा में अंडर ब्रिज का काम किया जा रहा है। यहां देर रात 12 बजे साजो सामान के साथ विभाग ने काम प्रारंभ किया जिसके 8 बजे तक पूर्ण होने की संभावना थी परन्तु उसे देर हो रही है। अभी करीब 1 घण्टे में ट्रेक दुरस्त होने की संभावना है। इसके दुरस्त होने पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होगा और यात्री घरों को पहुंच सकेंगे। देरी होने के8 सूरत में विभाग द्वारा बसों से यात्रियों को पहुंचाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे विभाग द्वारा बिग्गा में अंडर ब्रिज का काम किया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात से सैकड़ो कार्मिक जुटें है रेल मार्ग को दुरस्त करने में।